ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

आग ने मचाया कोहराम, दुंदीबाग बाजार में पांच दुकानें जलकर खाक

बोकारो : बोकारो के सेक्टर-12 स्थित दुंदीबाग बाजार, जो शहर का सबसे बड़ा अस्थायी बाजार माना जाता है और बोकारो स्टील प्लांट के निर्माणकाल से मौजूद है, शनिवार को आग की भीषण लपटों में घिर गया। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और सभी दुकानें जलकर खाक हो गईं।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी और स्वयं आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाना आसान नहीं था। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत रुई की दुकान से हुई, जिसके बाद आसपास की दुकानों तक फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पांच अग्निशमन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटरों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि आगलगी में उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना का कारण बिजली की शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटा है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.