BREAKING NEWS

ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

पलामू में पुलिस और TSPC के बीच भीषण मुठभेड़. दो जवान शहीद, एक घायल

पलामू : पलामू जिले के मानतू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में नक्सलियों के खिलाफ पलामू पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस और टीएसपीसी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए और एक घायल है। घायल जवान का इलाज मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है । मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों की भी मारे जाने की सूचना है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली मनातू थाना के केदल जंगल में मौजूद हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसकी जानकारी मिलने पर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस को देखते हैं नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई किया। इस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए और एक जवान घायल हो गए। कुछ नक्सलियों के घायल और मारे जाने की सूचना है। लेकिन अभी उनका शव नहीं मिल पाया है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दिया गया है। शहादत देने वाले पुलिस जवानों में सुनील राम और संतन मेहता है वहीं घायल रोहित कुमार हैं जो जिला पुलिस बल के जवान है। दोनों शहीद जवान और घायल जवान जिला पुलिस बल के थे। घटना स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर अभियान को किया तेज।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.