ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

प्रेम-प्रसंग का राज खुलने के डर से युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

मेदिनीनगर: सतबरवा थाना क्षेत्र के पोची गांव में एक युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है.इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

मंगलवार को पोची निवासी बाली यादव ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनके पुत्र पंकज कुमार यादव का रमेश कुमार यादव और उसके साथियों ने अपहरण कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम का गठन किया.

पुलिस ने मुख्य आरोपी रमेश कुमार यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि पोची गांव की एक महिला के साथ उसका प्रेम संबंध था. इसी दौरान मृतक पंकज कुमार यादव ने उसे महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था.

आशंका था कि पंकज उस बात को सबको बता देगा. उसने अपने साथी मंदीप कुमार यादव के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची. छठ पर्व के पहले संध्या अर्घ्य के बाद शाम दोनों ने पंकज को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल से पोची स्थित नहर के पास ले गए और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

शव को छिपाने के लिए नहर में फेंक दिया गया. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मंदीप कुमार यादव और मृतक पंकज के घरवालों से जमीन विवाद को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था.

गिरफ्तार आरोपियों में पिपराटांड़ थाना के तितलंगी के रमेश कुमार यादव, सतबरवा थाना के पोंची के मंदीप कुमार यादव(पिता महरंग यादव) शामिल हैं. सतबरवा पुलिस ने इनके पास से होंडा साइन मोटरसाइकिल (संख्या JH03A4219), एक ओपो एंड्रॉयड फोन और एक विवो एंड्रॉयड फोन बरामद किया है.

छापेमारी दल में थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा, पुअनि प्रदीप कुमार, अनुसंधानकर्ता पुअनि ददन राम गोंड व अन्य पुलिस जवान शामिल थे.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.