
संजीत यादव
रांची : रांची के पूर्व उपायुक्त एवं 2011 बैच के आईएएस अधिकारी राय महिमापत रे के परिजनों और रिश्तेदारों के नाम पर दो एकड़ से अधिक भूमि खरीद के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने प्रारंभिक जांच (PE) दर्ज कर ली है। भूमि की अनुमानित लागत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।
इस मामले में 2020 में आयकर (अन्वेषण) विभाग को शिकायत की गई थी। आयकर विभाग ने शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद राज्य सरकार को आगे की कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इसी अनुशंसा के आलोक में एसीबी ने राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद जांच शुरू की है।
आयकर विभाग को की गयी शिकायत मे यह कहा गया था कि रांची के उपायुक्त ने अपने पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों के नाम पर नामकुम अंचल के कुटियातु मौजा और रांची के तुपुदाना मौजा में जमीन खरीदी है. सभी जमीन की खरीद वर्ष 2019 से 2020 के बीच की गयी है. जमीन की खरीद दो संस्थाओं से की गयी है.
कहां कहां खरीदी गई हैं जमीन
स्थान भूमि (लगभग) अनुमानित खरीद लागत खरीदी अवधि
कुटियातु, नामकुम एक एकड़ से अधिक करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक 2019
तुपुदाना, रांची एक एकड़ से अधिक करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक 2019–2020
भूमि दो निजी बिल्डर/संस्थाओं से खरीदी गई थी।
बिक्री विलेख परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों के नाम पर किए गए।

