ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

Exclusive: पलामू में फेयर माइन कार्बन प्राइवेट लिमिटेड बिना भूमि हस्तांतरण के कर रहा सीएनटी जमीन का उपयोग, CO ने जारी किया नोटिस

रांची/पलामू: पंडवा अंचल कार्यालय ने फेयर माइन कार्बन प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक को नोटिस जारी किया है। आरोप है कि कंपनी पंडवा अंचल के कई खाता–प्लॉट में सरकारी और सीएनटी प्रकृति वाले भूखंडों का बिना भूमि हस्तांतरण के उपयोग कर रही है। एक रैयत की शिकायत पर अंचल अधिकारी ने जांच का आदेश दिया था।

शिकायत के आधार पर राजस्व उपनिरीक्षक, प्रभारी अंचल निरीक्षक और अंचल अमीन की संयुक्त टीम ने खाता संख्या 323 और प्लॉट संख्या 1079 की जांच की। जांच में पाया गया कि रैयतों की जमीन पर खनन कार्य, खाली भूखंडों पर मिट्टी डंपिंग, माइनिंग हेतु रास्ता निर्माण तथा रैयतों की जमीन पर शेड बनाकर कोयला भंडारण किया जा रहा था। जांच में यह भी पुष्टि हुई कि कंपनी ने अभी तक जमीन खरीदी नहीं है और रैयतों को किसी प्रकार का भुगतान भी नहीं किया गया है।

जांच रिपोर्ट में शिकायत को सही पाए जाने के बाद अंचल अधिकारी ने कंपनी को निर्धारित तिथि पर कागजात के साथ अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया था, लेकिन नियत तिथि को कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद अंचल कार्यालय ने सुनवाई के लिए नई तिथि तय की है।

उधर, रैयतों ने सेंटर फॉर आरटीआई के अध्यक्ष पंकज यादव से मुलाकात कर सभी संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए और मदद की मांग की। पंकज यादव ने रैयतों को उनका हक दिलाने का आश्वासन दिया है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.