ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

अभियंता प्रमुख की अब तक पोस्टिंग नहीं

रांची: ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख का पद लंबे समय से खाली है. अब जाकर पथ निर्माण विभाग ने मनोहर कुमार की सेवा अभियंता प्रमुख पद के लिए दी है. लेकिन, अभी तक उनकी पोस्टिंग नहीं हो सकी है. ऐसे में अभी भी अभियंता प्रमुख का पद खाली पड़ा है. वहीं, झारखंड स्टेट रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी में भी मुख्य अभियंता नहीं हैं. इस पद के लिए किसी भी अभियंता की सेवा विभाग को नहीं मिली है. इसलिए पद खाली पड़ा हुआ है. वहीं रांची व पलामू सहित अन्य अंचलों में अधीक्षण अभियंता का कामकाज भी प्रभारियों के भरोसे चल रहा है. विभाग ने काफी पहले ही इंजीनियरों की सेवा पथ विभाग से मांगी है, लेकिन अभी तक नहीं मिल सकी है.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.