ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

ED समन अवहेलना मामला: CM हेमंत सोरेन MP-MLA कोर्ट में हुए पेश, 12 दिसंबर 2025 को अगली सुनवाई

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रांची स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में पेश हुए। इस दौरान राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन भी उनके साथ मौजूद रहे।

सीएम की ओर से अदालत में दो बेल बॉन्ड (प्रत्येक 7000 रुपये) जमा किए गए, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें राहत प्रदान की। मामले की अगली सुनवाई अब 12 दिसंबर 2025 को निर्धारित की गई है।सीएम के आगमन को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही। पुलिस बल की भारी तैनाती की गई थी और पूरे परिसर में सुरक्षा एजेंसियां चौकस रहीं।

यह पेशी हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद हुई है जिसमें CM हेमंत सोरेन को एमपी-एमएलए कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। ED की ओर से अदालत में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि जमीन घोटाला मामले में सीएम को कुल 10 समन भेजे गए, लेकिन वे केवल दो समनों पर ही उपस्थित हुए, जिसे एजेंसी ने समन की अवहेलना की श्रेणी में बताया है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.