ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

रांची में बिल्डरों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, किस मामले में हुआ ऐक्शन?

झारखंड की राजधानी रांची में आज कई बिल्डरों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। केंद्रीय जांच एजेंसी जमीन घोटाले को लेकर आज एक साथ कई इलाकों में कार्रवाई की। प्रवर्तन निदेशालय ने कांके, सुखदेव नगर (रातू रोड) और कडरू स्थित कई बिल्डरों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। हालांकि ईडी के हाथ क्या लगा है, फिलहाल इसका पता नहीं चला है।जिस जगह छापेमारी की जा रही है, वह बी.के. सिंह नाम के एक व्यक्ति से जुड़ी है, जो मुख्य आरोपी कमलेश कुमार का कथित सहयोगी है और कुछ अन्य लोग भी इस मामले में शामिल हैं। यह मामला रांची जिले के कांके ब्लॉक में एक कथित भूमि घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि आरोपियों ने सर्किल अधिकारियों (Circle Officers) के साथ मिलकर जमीन के रिकॉर्ड में हेराफेरी (forgery) की और उन्हें बेचकर अपराध की कमाई की।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.