रांची/धनबाद : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह धनबाद में बीसीसीएल के चर्चित ठेकेदार और बड़े कोयला कारोबारी एलबी सिंह समेत कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। बीसीसीएल के टेंडरों में गड़बड़ी और अनियमितताओं की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है।
करीब 18 ठिकानों पर एक साथ तलाशी चल रही है, जिनमें अन्य कोयला कारोबारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही ईडी की कोलकाता टीम ने पश्चिम बंगाल में कोयला कारोबार से जुड़े ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों और ईसीएल अधिकारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है।
बता दें कि एलबी सिंह के ठिकानों पर पहले भी आयकर विभाग की कार्रवाई हो चुकी है, जिसमें उनके खातों से जुड़े जांच में 100 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए थे। बीसीसीएल टेंडर घोटाले के मामले में सीबीआई की FIR के बाद ईडी ने यह कार्रवाई शुरू की है।


