ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

ED Raid : रांची में CA नरेश केजरीवाल के ठिकानों से 65 लाख नकदी, 55 लाख के सोने-चांदी की बरामदगी

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को रांची, मुंबई और सूरज के कुल 15 ठिकानों पर प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल, उनके परिजन और सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान गिरधर लाल केजरीवाल के ठिकाने से 30 लाख, अजय केजरीवाल से 10 लाख और इंदर केजरीवाल के ठिकाने से 25 लाख रुपये नकद बरामद किए गए—कुल 65 लाख रुपये।

इंदर केजरीवाल के परिसर से लगभग 55 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के बिस्कुट और सिक्के भी मिले। ईडी को बड़ी मात्रा में डिजिटल डेटा, बैंक रिकॉर्ड, विदेशी लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हासिल हुए हैं।

ईडी ने नरेश केजरीवाल के रांची स्थित चर्च कॉम्प्लेक्स ऑफिस में भी लंबी तलाशी ली और कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए। यह कार्रवाई फेमा (FEMA) के तहत की गई है और आयकर विभाग की पिछली रेड में मिले सबूतों पर आधारित है।

जांच में संकेत मिले हैं कि नरेश केजरीवाल ने यूएई, नाइजीरिया और अमेरिका में शेल कंपनियां बनाकर करीब 900 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इन कंपनियों के जरिए कथित तौर पर 1500 करोड़ रुपये फर्जी टेलीग्राफिक ट्रांसफर से भारत लाए गए।

इनमें से अधिकतर लेन-देन वैध फाइलिंग में दर्ज नहीं थे, जिन्हें ईडी अवैध फंड लेयरिंग मान रही है।ईडी इन शेल कंपनियों के जरिए धन के प्रवाह, जुड़े व्यक्तियों और हवाला नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है।गौरतलब है कि पहले भी दवा घोटाले के मामले में ईडी ने केजरीवाल पर चार्जशीट दाखिल की थी।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.