रांची : राजधानी रांची में आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। जमीन कारोबारियों के खिलाफ की जा रही इस कार्रवाई के तहत अरगोड़ा, कांके, रातू रोड सहित शहर के कई प्रमुख इलाकों में एक साथ छापेमारी की गई। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है।जानकारी यह भी सामने आई है कि कांके स्थित एक रिसॉर्ट में भी ईडी अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की। हालांकि अभी तक ईडी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कार्रवाई जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों से संबंधित है।


