ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

रांची में दुर्गा पूजा: प्रशासन ने संभाली कमान, डीसी-एसएसपी ने रातभर किया शहर का निरीक्षण

रांची : दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी रांची को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। रविवार देर रात उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने खुद बाइक से सड़कों पर उतरे और शहर के प्रमुख पूजा पंडालों व भीड़भाड़ वाले इलाकों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बकरी बाजार, अल्बर्ट एक्का चौक, ओसीसी क्लब, बांग्ला स्कूल, हरमू चौक, बूटी मोड़, राजस्थान मित्र मंडल, सत्य अमर लोक, हरमू और चर्च रोड समेत कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति देखी।

डीसी और एसएसपी ने पुलिस बल को दिए कई निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीसी और एसएसपी ने तैनात पुलिस जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। इस दौरान एडीजी विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, सिटी एसपी पारस राणा, डीएसपी और थाना प्रभारी भी साथ रहे। प्रशासन का लक्ष्यडीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा का आनंद ले। वहीं एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि सुरक्षा को लेकर 24 घंटे निगरानी के इंतजाम किए गए हैं।

खास इंतजाम

सभी पंडालों व आसपास के इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती।

सीसीटीवी कैमरे, गश्ती दल और पुलिस पिकेट्स सक्रिय।

ट्रैफिक जाम रोकने के लिए विशेष यातायात योजना।

पेयजल, रोशनी और सफाई की बेहतर व्यवस्था।

आगजनी और मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए टीमें तैयार।

जिला प्रशासन की अपील

पूजा पंडालों में शांति और सौहार्द बनाए रखें।यातायात नियमों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी थाने या पुलिस से तुरंत संपर्क करें।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.