ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

नई दिल्ली में डीपीएस बोकारो को मिला ‘करियर चेंजमेकर्स अवार्ड’, प्राचार्य डॉ. गंगवार ने ग्रहण किया पुरस्कार

बोकारो : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला-संस्कृति, तकनीक सहित अन्य सभी विधाओं में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रयास एक बार फिर रंग लाया है। विद्यालय को करियर चेंजमेकर्स अवार्ड 2025 के खिताब से नवाजा गया है।

नई दिल्ली के क्राउन प्लाजा ओखला में करियर गाइड की ओर से बीते शनिवार को आयोजित एआई एडु समिट 2025 में विद्यालय को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। समग्र शिक्षा में उत्कृष्टता की कैटेगरी में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने यह सम्मान डीपीएस बोकारो परिवार की तरफ से प्राप्त किया। भारतवर्ष से केवल 25 शैक्षणिक संस्थानों को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला, जिसमें डीपीएस बोकारो ने पूरे झारखंड से एकमात्र विद्यालय के रूप में शामिल होने का गौरव पाया।

नई दिल्ली से विद्यालय के लिए एक नई राष्ट्रीय गरिमा के रूप में उक्त सम्मान लेकर प्राचार्य के लौटने पर मंगलवार को विद्यालय में एक विशेेष एसेंबली आयोजित की गई। इस अवसर पर जैसे ही इस नई उपलब्धि की घोषणा हुई कि तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा वातावरण गुंजरित हो उठा। वरीय उपप्राचार्य अंजनी भूषण एवं उपप्राचार्या शालिनी शर्मा ने सांकेतिक रूप से यह पुरस्कार मंच पर प्राचार्य को सुपुर्द किया और विद्यार्थियों व शिक्षकों सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

अपने उद्गार में प्राचार्य डॉ. गंगवार ने इसे पूरे विद्यालय परिवार के लिए नई महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों सहित समस्त कर्मियों के परिश्रम का सुखद परिणाम है। उन्होंने आगे भी सभी से इसी प्रकार पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहने की प्रेरणा दी।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.