ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा

मेदिनीनगर: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में चल रही तैयारियों का शनिवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने संयुक्त रूप से जायजा लिया। इस दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान डीसी-एसपी के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी-एसपी व कुलपति ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इसके बाद सभी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल जी.एल.ए कॉलेज स्टेडियम का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान ग्रीन रूम, छात्रों की बैठने की व्यवस्था, डी-एरिया, वीआईपी ज़ोन, वाहन पार्किंग, डायस प्लान, तथा कम्युनिकेशन प्लान सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सदर एसडीएम, एनडीसी, सदर एसडीपीओ समेत विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.