गढ़वा जिले के मझिआव अंचल आवास में शनिवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब सीओ प्रमोद कुमार को उनकी पत्नी डॉ. श्यामा रानी ने घर के अंदर कैद कर दिया। बताया जा रहा है कि सीओ साहब अपनी प्रेमिका के साथ सरकारी आवास में थे, तभी अचानक उनकी पत्नी वहां पहुंच गई और दोनों को आवास में रंगे हाथ पकड़ लिया। सूत्रों के मुताबिक, घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। और या हाई वोल्टेज ड्रामा लगभग 6 घंटे तक चली।
जानकारी के अनुसार डॉ. श्यामा रानी, जो बिहार के पूर्व सांसद श्रीराम मांझी की बेटी, अपने पति के सरकारी आवास पहुंचीं। उन्होंने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और आवास में पति को किसी अन्य महिला के साथ देखकर गुस्से में आ गईं। इसके बाद उन्होंने घर के सभी दरवाजे बंद कर दिए और सीओ को आवास में कैद कर लिया। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय पुलिस और कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन गुस्साई पत्नी के सामने किसी की नहीं चली।
आखिरकार घंटों बाद सीओ प्रमोद कुमार ने छत से कूदकर बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन कुद नहीं सके। जिसके बाद वहां पर मौजूद एएसआई कामेश्वर राम एवं स्थानीय राष्ट्रीय नवीन मेल के पत्रकार सूर्य कुमार मेहता के द्वारा उतर गया। उसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इस बीच, पुलिस ने सीओ की तथाकथित प्रेमिका को हिरासत में लेकर गढ़वा महिला थाने भेज दिया है।
सीओ की पत्नी सह पुर्व सांसद की बेटी डॉ. श्यामा रानी ने कहा कि पहले भी एक बार समझौता हुआ था लेकिन उसके बावजूद भी यह नहीं मान रहे हैं। उन्हें काफी समय से अपने पति पर शक था, लेकिन आज सब कुछ सामने आ गया। उन्होंने कहा “हम कानून का सहारा लेंगे, अब मामला परिवार तक सीमित नहीं रहा।” वहीं, पूर्व सांसद श्रीराम मांझी ने कहा कि उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है और उन्हें न्याय चाहिए। उन्होंने कहा “सब जानते हैं कि इस तरह का काम गलत है।
अब हम लोग कानूनी कार्रवाई करेंगे।” इस मामले पर एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि फिलहाल यह पारिवारिक विवाद का मामला लग रहा है। अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सीओ सर की पत्नी के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। वही सीओ प्रमोद कुमार के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है जांच कर कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मझिआंव और आसपास के इलाके में पूरे दिन इस हाई वोल्टेज ड्रामे की चर्चा होती रही।


