
Ranchi : पलामू जिले के सदर अंचल अधिकारी अमरदीप सिंह बल्होत्रा ने जेएमएम नेता राजेश विश्वकर्मा के खिलाफ सदर थाना में एफआईआई दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. जेएमएम नेता पर धमकी के देने के साथ-साथ मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगा है.आवेदन के अनुसार अमरदीप सिंह बल्होत्रा को सदर प्रखंड के सुआ के रहने वाले राजेश विश्वकर्मा नमक व्यक्ति द्वारा अपने पक्ष में काम करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है साथ साथ व्हाट्सएप पर बार-बार धमकी दिया जा रहा है . मानसिक प्रताड़ित होकर सीओ ने जेएमएम नेता के खिलाफ सदर थाना में एफआईआर करने के लिए आवेदन दिया है.सदर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है .जांच के बाद राजेश विश्वकर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी..


