ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

मुख्यमंत्री से मुख्य सचिव अविनाश कुमार की शिष्टाचार भेंट, राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ समारोह की तैयारियों पर भी हुई चर्चा

रांची: शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को 28 नवंबर 2025 को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ के राज्यस्तरीय समारोह में शामिल होने हेतु औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।

बैठक के दौरान समारोह की रूपरेखा, आयोजन की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था और जनता की व्यापक भागीदारी को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने बताया कि यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों और जनता के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने वाला होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को तैयारी के अंतिम चरणों की जानकारी देते हुए कहा कि विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं ताकि समारोह भव्य और सफल हो सके।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी राज्यस्तरीय कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताते हुए इसके सुचारू संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाना आवश्यक है और यह कार्यक्रम राज्य के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.