रांची। बुधवार को कांग्रेस नेता एवं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि झारखंड की जनता ने महागठबंधन को एक सशक्त और स्पष्ट जनादेश दिया है। ऐसे में अफवाह फैलाकर राजनीतिक माहौल को भ्रमित करने की कोशिशें बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा गठबंधन को कमजोर करने की हर साज़िश नाकाम होगी।
दीपिका पांडेय सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दृढ़ता की सराहना करते हुए कहा कि “हमारे मुख्यमंत्री ने कभी भाजपा के किसी दबाव, किसी प्रपंच या किसी राजनीतिक चाल के आगे घुटने नहीं टेके। जो व्यक्ति राज्य के हित और जनता की भावनाओं के सम्मान में जेल जाने तक को स्वीकार कर सकता है, वह किसी भी षड्यंत्र के सामने झुकने वाला नहीं है।
”उन्होंने आगे कहा कि झारखंड की सरकार मजबूत है और पूरी एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है।“यह अबुआ सरकार है—झारखंड की आवाज, झारखंड की ताकत।”


