रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर सरकार स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी मंत्रियों को इसकी सूचना दे दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक, देर रात तक मुख्यमंत्री की सहमति के लिए करीब दस प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को भेजे जा चुके थे। वहीं शेष प्रस्ताव गुरुवार सुबह तक भेजे जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस कैबिनेट बैठक में एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जा सकता है।
राज्य हित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना को देखते हुए इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
