रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को प्रशासनिक और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए नए साल की बधाई स्वीकार की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नववर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए अवसर लेकर आता है। वर्ष 2026 को झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए निर्णायक वर्ष बनाने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन और जनता के सहयोग से झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और राज्यवासियों से सरकार की विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


