ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने का मामला — मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए सख्त निर्देश, सिविल सर्जन समेत संबंधित अधिकारी निलंबित

चाईबासा : थैलीसीमिया से पीड़ित मासूम बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने के गंभीर मामले ने राज्य सरकार को झकझोर दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए सिविल सर्जन सहित संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

साथ ही मामले की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश देते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि ऐसी लापरवाही अक्षम्य है और जिम्मेदार अधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि राज्य के सभी ब्लड बैंकों का ऑडिट किया जाए और पांच दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। मुख्यमंत्री सोरेन ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस दुखद घटना में प्रभावित परिवारों के साथ है। उन्होंने प्रत्येक पीड़ित परिवार को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर भी कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस तरह की घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.