ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक समाप्त, 67 प्रस्ताव पर लगी मुहर

रांची: झारखंड मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक की गई। इस बैठक में कुल 67 प्रस्तावों को पारित किया गया है।

केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले के अनुरूप झारखंड में जनगणना कराने का प्रस्ताव स्वीकृति। झारखंड राज्य सड़क सुरक्षा कोष के प्रारूप को मंजूरी मिली है। गिरिडीह में पदस्थापित स्त्री रोग विशेषज्ञ फरहाना को बर्खास्त किया गया। झारखंड राज्य ललित कला अकादमी के गठन की स्वीकृति। झारखंड राज्य राज्य साहित्य अकादमी के गठन की स्वीकृति। झारखंड राज्य संगीत नाटक अकादमी के गठन की स्वीकृति। चंदनकियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉक्टर रिंकू कुमारी को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया। जेएसएससी अब दो चरणों में परीक्षा का आयोजन करेगा पीटी और मुख्य परीक्षा होगी। 50,000 से कम आवेदन रहने पर पीटी की परीक्षा नहीं होगी। मरांग गोमके पारदेशिया छात्रवृत्ति योजना के तहत जिन 50 छात्रों को विदेश जाने के लिए राज सरकार द्वारा छात्रवृत्ति दी जाती है उनका कोटी निर्धारण कर दिया गया। 20 एसटी के छात्र, 10 एससी के, 6 अल्पसंख्यक और 14 ओबीसी कोटि के छात्र होंगे।झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग के गठन कार्य एवं नियमावली को स्वीकृति। सामुदायिक क्षेत्र में 10 वर्ष काम करने वाला व्यक्ति इसका अध्यक्ष होगा। इसके अलावा एक प्रशासनिक क्षेत्र से और एक जिला सत्र न्यायाधीश रैंक के रिटायर अधिकारी इसके सदस्य होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आवंटित आवास अब उनकी पत्नी रूपी सोरेन को आजीवन के लिए आवंटित किया गया।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.