रांची। राजधानी में कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करते हुए सोमवार को डोरंडा और सदर थाना क्षेत्र हिंसा से दहल उठे। डोरंडा में दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर चल रही तनातनी खूनी संघर्ष में बदल गई, वहीं बूटी मोड़ पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। दोनों घटनाओं में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डोरंडा में दो गुटों की भिड़ंत, घातक हथियारों से हमला
डोरंडा में वर्चस्व को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से दर्ज FIR में एक-दूसरे पर घातक हथियार से हमला, दुकान में तोड़फोड़ और दहशत फैलाने के आरोप लगाए गए हैं। पहले पक्ष के रिसालत प्रवीण ने पुलिस को बताया कि आरोपितों का समूह अचानक उनकी दुकान पर टूट पड़ा और मारपीट करते हुए नुकसान पहुंचाया। दूसरी ओर, विरोधी पक्ष ने भी प्रतिशोध में पलटवार किए जाने का दावा किया है।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मो इबरार ने अपने बयान में कहा है कि वे अपने भाई रुशतम के साथ दुकान जा रहे थे, तभी झंडा चौक पर सज्जू, राजा, अमन, अली, सैफी और 3-4 अन्य लोगों ने उन्हें धमकाते हुए उन पर हमला कर दिया।

