BREAKING NEWS

ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

बिहार विधानसभा चुनाव: सीट शेयरिंग को लेकर झामुमो करेगी राजद के साथ बैठक

पटना/रांची: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीट शेयरिंग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) छह अक्टूबर को पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के साथ बैठक करेगा। पार्टी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय को इस बातचीत के लिए अधिकृत किया है। दोनों नेता छह अक्टूबर को पटना रवाना होंगे और राजद नेतृत्व के साथ चुनावी रणनीति और सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक गठबंधन को मजबूत बनाने और बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। झामुमो और राजद के बीच संभावित सहयोग को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा जारी है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.