ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

DMFT फंड मामले में बाबूलाल मरांडी का हमला, केंद्र सरकार के संज्ञान लेने पर जताया आभार

रांची। झारखंड में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) फंड के कथित दुरुपयोग को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर केंद्र सरकार द्वारा मामले में संज्ञान लेने पर आभार व्यक्त किया है और राज्य सरकार व अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मरांडी ने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों की जनता प्रदूषण और धूल-धुएं के बीच जीवन जीने को मजबूर है, जबकि DMFT फंड का उपयोग जनहित के बजाय अधिकारियों के बंगले सजाने, डाक बंगला निर्माण और जिम जैसी सुविधाओं पर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फंड खनन प्रभावित लोगों के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए है, लेकिन इसका दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और संबंधित अधिकारियों से फंड की पाई-पाई का हिसाब देने की मांग करते हुए कहा कि यदि दुरुपयोग हुआ है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

हालांकि, इस मामले में राज्य सरकार या संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Tags :

Koodrat

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.