ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

झारखंड के मुख्‍य सचिव बने अविनाश कुमार, आदेश जारी

रांची :अविनाश कुमार को झारखंड का मुख्‍य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्‍हें कई पदों का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है। अजय कुमार सिंह को विकास आयुक्‍त बनाया गया है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 30 सितंबर, 2025 को जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित अविनाश कुमार (अतिरिक्त प्रभार-मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के सीएमडी, प्रबंध निदेशक, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एमडी, मुख्य स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। श्री कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, झारखंड और मुख्य स्थानिक आयुक्त (झारखंड भवन, नई दिल्ली) के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.