ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

विश्व दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कंबल वितरण भी किया

कतरास: बुधवार को दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सोनारडीह स्थित टण्डाबाडी प्रधान कार्यालय प्रांगण में एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अशोक कुमार भुईयां एवं संचालक गोवर्धन रजक ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड के सदस्य मो. हारून रशीद, मुखिया भीम लाल रजक, दिव्यांग समाजसेवी सुरेश प्रसाद यादव एवं झारखंड आंदोलनकारी दिनेश आजाद उपस्थित रहें। ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथियों को फूल माला पहनाकर व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं जरूरतमंद दिव्यागों को कंबल वितरण भी किया गया।हाल ही में खेल के आए तैराकी राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग खिलाड़ी राजकुमार रवानी, सुनील वर्मा, रमेश महतो एवं कोकील महतो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर राज्य सरकार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी संक्षिप्त में बताया गया। मो. हारुन राशिद ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो समाधान करने में सहयोग करूंगा। कार्यक्रम में दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक राज कपूर महतो, अध्यक्ष अशोक भुईयां, सचिव गोवर्धन रजक, कोषाध्यक्ष आशा देवी, उप सचिव अजय कुमार पासवान एवं सदस्य रमेश महतो ,राजकुमार, भोला भुईयां, लखन भुईयां, सूरज कुमार, गोविंद नुनिया, देबु दास आनंद प्रसाद, पूजा देवी दीपक महतो, सुरेश यादव, श्याम सुंदर कुमार, निरंजन कुमार, अरुण कुमार विश्वकर्मा, तिलक कुमार, पूर्णिमा देवी, ममता कुमारी एवं अन्य मौजूद रहें।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.