BREAKING NEWS

ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

सचिवालय सेवा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को मिलेगी प्रोन्नति

रांची: सचिवालय के सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों की प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. मंगलवार को इसके लिए विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक हुई. जानकारी के अनुसार 115 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को प्रोन्नति मिलेगी.वहीं, उप सचिव के 10 रिक्त पदों पर सचिवालय सेवा के अवर सचिवों को भी प्रोन्नति दी जाएगी. बताते चलें कि कार्मिक विभाग ने प्रोन्नति देने के लिए 13 अगस्त को विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक बुलाई थी. लेकिन तकनीकी कारणों से इस बैठक को भी स्थगित कर दिया गया.

• 2013 बैच के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी: 5-6 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को प्रशाखा पदाधिकारी में प्रोन्नति मिलेगी.

• 2016 बैच के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी: लगभग 87-88 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति मिलेगी.

• यूडीसी से एएसओ में प्रोन्नत हुए सहायक प्रशाखा पदाधिकारी: लगभग 25-26 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को प्रोन्नति मिलेगी.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.