ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

आरटीआई से भ्रष्टाचार उजागर करने वाले कतरास के अरबिन्द सिन्हा को रांची में सम्मान

कतरास: रांची के डीबडीह स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में जय झारखंड अभियान (फोरम फॉर गुड गवर्नेंस) की ओर से सुशासन संवाद एवं सम्मान समारोह 2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अजीत कुमार, पद्मश्री मधु मंसूरी, पूर्व IAS डीसी दास, सौर ऊर्जा उद्यमी सुनील सूर्यान्त और बाल अधिकार कार्यकर्ता मोनिका गुंजन आर्य ने संयुक्त रूप से किया।

आरटीआई कार्यकर्ता अरबिन्द सिन्हा सम्मानितकतरास के आरटीआई एक्टिविस्ट अरबिन्द सिन्हा को सरकारी स्कूलों में ड्रेस और किट सप्लाई से जुड़े जीएसटी चोरी और अनियमितता का मामला उजागर करने पर सम्मानित किया गया। उनकी शिकायत पर एक आपूर्तिकर्ता पर 32 लाख का जुर्माना लगा था और एक स्कूल में 2.61 लाख का घोटाला सामने आया, जिसमें प्रबंधन पर कार्रवाई हुई। मंच ने बताया कि सिन्हा ने आरटीआई के जरिए कई अन्य घोटाले भी उजागर किए हैं।

नीतियों को जमीन पर उतारने के लिए काम करेगा अभियानआयोजनकर्ता सुनील कुमार महतो ने कहा कि सरकार की नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सुझाव देना अभियान का उद्देश्य है। इसके लिए विशेषज्ञ ऑडिट, जमीनी जुड़ाव और जवाबदेही की जरूरत पर बल दिया गया।

आरटीआई कार्यकर्ता छेदी कुमार ने रैयतों को बिना मुआवजा दिए बीसीसीएल द्वारा किए जा रहे खनन को अवैध बताते हुए कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में झारखंड के कई आरटीआई कार्यकर्ताओं, कंटेंट क्रिएटर्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन सुधीर शर्मा ने किया

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.