ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

पलामू में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, डीसी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पलामू : खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती समीरा एस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में अवैध खनन और बालू उठाव पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई।

डीएमओ सुनील कुमार ने बताया कि सितंबर माह में अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त 25 वाहनों को जब्त किया गया है तथा 15 लाख 6 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं जिला परिवहन कार्यालय द्वारा 21 वाहन जब्त कर 5 लाख 75 हजार रुपये वसूले गए।

उपायुक्त ने कई अंचलों में कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि “अवैध बालू उठाव की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, ऐसे में कोई भी अधिकारी लापरवाही न बरते। बिना किसी दबाव के बालू माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।”

उन्होंने यह भी कहा कि अवैध क्रशर संचालन की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सतर्कता बरती जाए।बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, तीनों एसडीओ, सभी डीएसपी, सीओ एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.