हजारीबाग डीसी रहते हुए भुमि घोटाला करने के आरोपी विनय चौबे के जमानत याचिका पर एसीबी हजारीबाग कोर्ट में सुनवाई हुई, सुनवाई के दौरान एसीबी के तरफ से केस डायरी जमा कर दी गई, इसके बाद एसीबी के तरफ से पक्ष ऱखने वाले विशेष लोक अभियोजक ने समय देने की आग्रह किया है. कोर्ट ने सुनवाई के लिए 10 सितंबर की तारीख निर्धारित की है. बता दें कि विनय चौबे के तरफ से एडवोकेट शंकर बनर्जी ने बहस की थी. जिस मामले में बेल मांगी गई थी उसमें अगस्त महीने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. एसीबी ने इससे संबंधित कांड संख्या 9/2025 दर्ज की है. बता दें कि इससे पहले विनय चौबे झारखंड शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए थे. लेकिन फिक्स्ड समय के भीतर चार्जशीट दाखिल न होने के चलते उन्हे इसका लाभ मिल गया था.


