ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

रांची में युवक ने की आत्महत्या, फ्लैट खाली कराने के आदेश से था परेशान

रांची: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मुकद्दर अंसारी नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि मृतक मधुकम स्थित नगर निगम के अपार्टमेंट में बने फ्लैट में अवैध रूप से रह रहा था.

जानकारी के अनुसार, निगम प्रशासन ने हाल ही में उस फ्लैट को खाली कराने का निर्देश जारी किया था. इसी बात से परेशान होकर मुकद्दर अंसारी ने यह कदम उठाया होने की आशंका जताई जा रही हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैं. देर रात तक मृतक के परिजनों ने शव उठाने नहीं दिया, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया गया. इस बीच, फ्लैट खाली करवाने के आदेश को लेकर स्थानीय लोगों में विरोध देखने को मिला. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई हैं.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.