
जामताड़ा: गोपालपुर गांव के पास बने एक मकान में एनजीओ की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का खुलासा हुआ। स्थानीय ग्रामीणों को कुछ दिनों से अलग-अलग लड़कियों के आने-जाने पर शक हुआ। बुधवार को ग्रामीणों ने मकान को घेरकर संचालक जयकिशन साव को पकड़ लिया, जबकि वहां मौजूद लड़कियां भाग निकलीं।
घटना की सूचना पर टाउन थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह और स्थानीय मुखिया सरोज हेम्ब्रम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कमरे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद साक्ष्यों के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, आरोपी पहले भी कई जगहों पर सेक्स रैकेट चला चुका है और ठिकाना बदलता रहा है। इस बार ग्रामीणों की सतर्कता से उसका भंडाफोड़ हो गया।


