BREAKING NEWS

ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

झारखंड की जेलों में कैदियों के लिए नया डाइट चार्ट लागू, अब सप्ताह में तीन दिन मिलेगा नॉनवेज और रोजाना दूध

रांची: झारखंड की जेलों में बंद कैदियों के भोजन में अब बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने एक अक्टूबर से नया डाइट चार्ट लागू कर दिया है। इसके तहत अब कैदियों को सप्ताह में तीन दिन नॉनवेज भोजन दिया जाएगा — एक दिन मटन, दूसरे दिन चिकन और तीसरे दिन अंडा। इसके साथ ही सभी कैदियों को रोजाना 300 मिली दूध और मौसमी फल भी दिए जा रहे हैं।

कारा महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल ने इस नई व्यवस्था को लागू करने का आदेश जारी किया है। उनका कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य कैदियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। नए जेल मैनुअल में सजा से ज्यादा सुधार और पुनर्वास पर जोर दिया गया है, इसी दिशा में यह कदम उठाया गया है।

नए डाइट चार्ट के अनुसार, प्रत्येक कैदी को रोजाना चावल, आटा, दाल, आलू या मिक्स सब्जी, पत्तेदार सब्जियां, चना, सोयाबीन या हरा मूंग दिया जाएगा। सुबह के नाश्ते में चूरा-गुड़, सत्तू, मुरही या ब्रेड-जैम के साथ चाय की व्यवस्था की गई है।

शाकाहारी कैदियों के लिए भी बेहतर प्रोटीन का प्रावधान किया गया है। उन्हें सप्ताह में तीन दिन पनीर (60 ग्राम) और बाकी चार दिन 40 ग्राम पनीर मिलेगा। वहीं नॉनवेज खाने वालों को सप्ताह में चार दिन एक-एक अंडा अतिरिक्त रूप से दिया जाएगा।

जेल प्रशासन का मानना है कि बेहतर भोजन से कैदियों का स्वास्थ्य सुधरेगा, तनाव कम होगा और उनमें सुधार की प्रक्रिया और तेज होगी।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.