ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

चियांकी आदर्श पंचायत में हर रविवार को लगेगा बाजार : बीडीओ ,सीओ व मुखिया बिनको उरांव करेंगे बाजार का उदघाटन

मेदिनीनगर के चियांकी आदर्श पंचायत अंतर्गत चियांकी पार्क के बगल में बाजार लगाया जायेगा। सदर प्रखंड के बीडीओ जागो महतो व सीओ अमरदीप सिंह बल्होत्रा के द्वारा 21 सितंबर रविवार को बाजार का उदघाटन किया जायेगा। इस बाजार में फल बिक्रेता, सब्जी बिक्रेता, कपड़ा विक्रेता , मिठाई दुकान समेत अन्य सामगियों के दुकान खोले जायेंगे। इसे लेकर ग्राम सभाा का आयोजन किया गया। ग्राम सभाा में पंचायत प्रतिनिधि द्वारा बाजार लगाने का निर्णय लिया गया। ग्राम सभाा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चियांकी आदर्श पंचायत के विकास के लिए मुखिया बिनको उरांव को पहल करने की जिम्मेवारी सौंपी गर्यी। मौके पर मुखिया बिनको उरांव ने कहा कि बाजार का शुभाारंभा होने से आसपास के क्षेत्र में रोजगार का साधन बढ़ेगा। साथ ही राजस्व की वृद्धि होगी। जिससे चियांकी पंचायत का विकास तेज होगा। उन्होंने कहा कि रविवार बाजार खुलने के बाद शेड निर्माण व दुकान का भाी निर्माण कराया जायेगा। मालूम हो कि झारखंड पंचायती राज द्वारा चियांकी पंचायत को आदर्श ग्राम घोषित किया गया है। चियांकी मुखिया बिनको उरांव को केरल प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। आदर्श पंचायत में राजस्व बढ़ाने को लेकर कवायद शुरू कर दी गयी है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.