ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

पुलिस मुख्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, ADG अभियान टी. कंदसामी ने दिए सख्त दिशा-निर्देश

रांची। आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को पुलिस मुख्यालय के सभागार में सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता टी० कंदसामी, अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान), झारखण्ड ने की।इस उच्चस्तरीय बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, ट्रैफिक प्रबंधन, ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सुरक्षा उपायों तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

ADG अभियान कंदसामी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संबंधित सभी विभागों के आपसी समन्वय से ही इसमें ठोस सुधार संभव है।

समीक्षोपरांत उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि—दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) पर त्वरित सुधारात्मक कार्य किए जाएं

यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएजागरूकता अभियानों को और प्रभावी बनाया जाए

NHAI एवं पुलिस के बीच नियमित समन्वय बैठकें आयोजित हों

बैठक के अंत में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने और निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.