ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

जतरा मेले में नशे में धुत युवक चढ़ा 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर, पुलिस और बिजली विभाग की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

गिरिडीह: जिले के पीरटांड़ प्रखंड के बांध पौड़य्या गांव में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक 33 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गया।युवक की पहचान बांध पंचायत के पौड़य्या टोला निवासी मदन टुडू के रूप में हुई है, जिसका घर पंचायत भवन बांध के ठीक सामने है।

जानकारी के मुताबिक, मदन टुडू जतरा मेला देखकर लौट रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत होकर वह अचानक बिजली टावर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने यह नजारा देखा तो तुरंत पीरटांड़ थाना को सूचना दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग को तत्काल सूचित किया।

विभाग ने तुरंत 33 हजार वोल्ट की लाइन बंद कर दी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक नशे की हालत में था, जिससे उसने यह खतरनाक कदम उठाया।

समय रहते बिजली लाइन बंद नहीं की जाती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और बिजली विभाग की तत्परता की जमकर सराहना की, जिनकी समय पर कार्रवाई से एक संभावित जानलेवा घटना टल गई।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.