धनबाद: सदर थाना क्षेत्र स्थित प्रभातम मॉल में शुक्रवार को वाहन लगाने और गोलगप्पे खाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मॉल के सिक्योरिटी गार्डों ने धैया खटाल निवासी सुशील गिरी नामक युवक की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी नाक बुरी तरह जख्मी हो गई. घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घायल सुशील गिरी ने बताया कि वह आज गोलगप्पे खाने के लिए प्रभातम मॉल गया था. इसी दौरान गाड़ी लगाने की बात पर उनकी बहस मॉल में तैनात एक महिला सिक्योरिटी गार्ड से हो गई. जिसके बाद महिला गार्ड ने 5-6 अन्य सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया और सभी गार्डों ने कथित तौर पर गुंडई करते हुए बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे नाक टूट गई. घायल अवस्था में 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है .


