ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

पलामू में दिल दहला देने वाली वारदात: ममेरे भाई ने बहन की टांगी से हत्या, फिर ट्रेन से कटकर दी जान

पलामू: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुआ कौड़ियां में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आपसी प्रेम संबंध के विवाद में ममेरे भाई ने अपनी ही बहन की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।


रात में हुआ विवाद, टांगी से किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बिट्टू कुमार सिंह का रविवार रात अपनी बहन खुशबू कुमारी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने घर में रखी टांगी से खुशबू पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि खुशबू अपने मामा के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी और घटना के समय दोनों एक ही कमरे में थे।


घटना के बाद फरार, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सोमवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।


पुलिस जांच में जुटी, हथियार बरामद

सदर थाना प्रभारी लालजी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आपसी प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद कर ली है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।


परिजनों में मातम, इलाके में सनसनी

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Tags :

swatantraawaj desk

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.