ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

माझिटोली में सनसनी: पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, हत्या की आशंका से दहशत

बुंडू: थाना क्षेत्र के माझिटोली स्थित पागला बाबा परिसर में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक बड़े पेड़ से युवक और युवती का शव लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बुंडू थाना की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारा। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।

हत्या या आत्महत्या? कई सवाल खड़े

घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कई ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस पेड़ पर शव लटके मिले, वह काफी ऊंचा है, ऐसे में दोनों का वहां तक पहुंचना संदेह पैदा करता है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है और हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

Tags :

swatantraawaj desk

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.