गिरिडीह में रमजानुल मुबारक के पवित्र मौके पर झामुमो नगर कमिटी की तरफ से शनिवार को नगर भवन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मेयर प्रमिला मेहरा समेत काफी संख्या में खास व आम उपस्थित थे।
यहां सभी साथ मिलकर रोजा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का पैगाम दिया। इफ्तार पार्टी में सैंकड़ो की संख्या में लोगों ने शिरकत की और सामूहिक इफ्तार किया। इफ्तार के बाद तमाम लोगों ने मुल्क में अमन शांति की दुआएं मांगी।
मौके पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह,नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह,अजीत कुमार पप्पू, महालाल सोरेन, कृष्ण मुरारी शर्मा, टुन्ना सिंह, इरशाद अहमद वारिस, नौशाद अहमद चांद,बुलंद अख्तर रूमी,सैफ अली गुड्डू,पलटन,नूर आलम,महताब मिर्जा उर्फ डब्लू,नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा थाना इंस्पेक्टर मंटू कुमार समेत सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के सदस्य गण मौजूद थे।
