ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

झारखंड टेंडर घोटाला : मंत्री को 1.5% और इंजीनियरों में बंटता था बाकी हिस्सा;ED की रडार पर अब कई लोग

रांची। झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में कथित कमीशन घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तेज कर दी है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने विभाग के करीब एक दर्जन कार्यपालक अभियंता (EE), सहायक अभियंता (AE) और कनीय अभियंता (JE) को पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि टेंडर आवंटन में करीब 3.2 प्रतिशत कमीशन लिया जाता था, जिसमें 1.5 प्रतिशत हिस्सा तत्कालीन मंत्री तक पहुंचने का आरोप है, जबकि बाकी रकम इंजीनियरों और अधिकारियों के बीच बांटी जाती थी।

इस मामले में पहले मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के नौकर के घर से 32.20 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। ईडी अब तक 22 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और इंजीनियरों की भूमिका की जांच जारी है।

Tags :

Koodrat

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.