रांची : जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण और बिक्री के धंधे का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम सीताडीह में छापेमारी कर पुलिस ने 19 देसी हथियार, अर्द्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है।
ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि सूचना सत्यापित होने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान हथियार आरोपी के घर के पीछे बने शौचालय के नीचे छुपाकर रखे गए थे, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने इस मामले में नारायण लोहरा को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ जारी है।

