रांची। सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। कोर्ट के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए संदेश के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है।
जगुआर की बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी है। कोर्ट के आसपास आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। कोतवाली डीएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
