ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज राज्य कैबिनेट की बैठक, एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर सरकार स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी मंत्रियों को इसकी सूचना दे दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, देर रात तक मुख्यमंत्री की सहमति के लिए करीब दस प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को भेजे जा चुके थे। वहीं शेष प्रस्ताव गुरुवार सुबह तक भेजे जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस कैबिनेट बैठक में एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जा सकता है।

राज्य हित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना को देखते हुए इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags :

Koodrat

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.