ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

मदद के बहाने महिला उतरी, फिर पिस्टल निकालकर लूट—रांची के तुरुप टोल प्लाजा पर फायरिंग से दहशत

रांची। राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित तुरुप टोल प्लाजा पर देर रात बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट और फायरिंग की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। घटना रात करीब 12:37 बजे की है, जब सफेद रंग की महिंद्रा एक्सयूवी (JH 01 FG 1025) बूथ नंबर-13 पर रुकी।

गाड़ी से उतरी महिला ने कमर दर्द का बहाना बनाकर टोल कलेक्टर विशाल उपाध्याय से मदद मांगी। जैसे ही विशाल केबिन से बाहर आए, साथ आए पुरुष ने पिस्टल निकालकर उनकी कनपटी और सीने पर सटा दी। अपराधियों ने विशाल का मोबाइल फोन और 13 हजार रुपये नकद लूट लिए।

विरोध करने पर अपराधियों ने विशाल को जमीन पर पटककर मारपीट की और फायरिंग कर दी। गोली उनके कान के पास से गुजर गई, जिससे वे बाल-बाल बच गए। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी पहुंचे तो अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

हैरानी की बात यह रही कि कुछ देर बाद अपराधी दोबारा लौटे और टोल कर्मियों को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। टोल कर्मियों में घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Tags :

Koodrat

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.