ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

अंधविश्वास ने ली तीन जानें, कुसड़ी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

मेदिनीनगर।पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस जघन्य वारदात को अंधविश्वास के चलते दो सगे भाइयों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान महेशी भुइयां के पुत्र रविंद्र भुइयां (30) और प्रमोद भुइयां (26) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि पूजा कराने और डायन-बिसाही के शक में आरोपितों ने गांव के एक ही परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी।

पुलिस ने रविंद्र भुइयां को कसमार गांव से गिरफ्तार किया, जबकि प्रमोद भुइयां की गिरफ्तारी अन्य स्थान से हुई। आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार टांगी भी बरामद कर ली गई है।

पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का मुख्य कारण अंधविश्वास पाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Koodrat

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.