रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दावोस दौरे पर भाजपा की आलोचना को JMM ने खारिज कर दिया है। प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा कि टाटा स्टील के एमडी टी.वी. नरेंद्रन से दावोस में हुई मुलाकात पर सवाल उठाना विपक्ष की अपरिपक्वता है, जबकि उनकी ही पार्टी के मुख्यमंत्री दावोस में मुंबई की कंपनियों से एमओयू करते रहे हैं।
षाडंगी ने कहा कि टाटा स्टील एक वैश्विक कंपनी है, जिसके ब्रिटेन और यूरोप में बड़े प्लांट हैं। ब्रिटेन के ऑटो सेक्टर की 50% स्टील जरूरतें वही पूरी करता है। पोर्ट टेलबॉट में बन रहा इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस 90% कार्बन मुक्त ग्रीन स्टील उत्पादन का बड़ा कदम है, जिससे भारत और झारखंड की इकाइयों को भी लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि दावोस जैसे मंचों पर बातचीत से झारखंड को वैश्विक पहचान और निवेश के नए अवसर मिलते हैं।


