ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

सारंडा में ऑपरेशन ‘मेघाबुरु’ की बड़ी सफलता: 1 करोड़ का इनामी अनल दा समेत 15 माओवादी ढेर

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने माओवादी विरोधी अभियान में ऐतिहासिक सफलता हासिल की। विशेष ऑपरेशन ‘मेघाबुरु’ के दौरान किरीबुरु थाना क्षेत्र के कुम्डीह में हुई घंटों लंबी मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के कुख्यात सेंट्रल कमेटी सदस्य अनल दा उर्फ पतिराम मांझी सहित 15 माओवादी मार गिराए गए।


अनल पर झारखंड में 1 करोड़, ओडिशा में 1.20 करोड़ और एनआईए की ओर से 15 लाख रुपये का इनाम था। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया। मारे गए नक्सलियों में अमित मुंडा, पिंटू लोहरा, अनमोल उर्फ सुशांत, लालू, राजेश मुंडा, बबीता, पूर्णिमा समेत 11 की पहचान हो चुकी है।
1987 से सक्रिय अनल दा को सारंडा–कोल्हान बेल्ट में माओवादी गतिविधियों का मुख्य रणनीतिकार माना जाता था।

कई आईईडी ब्लास्ट, सुरक्षाबलों पर हमले और हत्या-लूट जैसे गंभीर मामलों में उसकी संलिप्तता रही है। उसके मारे जाने से संगठन की रणनीतिक क्षमता और नेटवर्क को बड़ा झटका माना जा रहा है।
मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट है और सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने शेष बचे नक्सलियों से आत्मसमर्पण की अपील की है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.