रांची। अदालतों ने पुलिस व्यवस्था पर सख्ती दिखाते हुए दो मामलों में कड़ा कदम उठाया है। एक मामले में फैमिली कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर सुखदेव नगर थाना प्रभारी का वेतन रोक दिया गया है, जबकि दूसरे मामले में रिश्वत लेते पकड़े गए दारोगा को जमानत नहीं मिली।
थाना प्रभारी का वेतन रुकासुषमा देवी की भरण-पोषण याचिका से जुड़े केस में वर्ष 2024 में जारी वारंट की तामिला रिपोर्ट बार-बार मांगने के बावजूद थाना प्रभारी ने कोर्ट को कोई जानकारी नहीं दी। नोटिस पर भी जवाब नहीं दिया। आदेशों की लगातार अनदेखी पर प्रधान न्यायाधीश ने उनका वेतन रोकने का निर्देश सीनियर एसपी को भेज दिया।
रिश्वत में पकड़ा गया दारोगा जेल में ही रहेगाबेड़ो थाना के तत्कालीन दारोगा श्याम नंदन पासवान को 9 जनवरी को एसीबी ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। ट्रक की एमवीआई जांच कराने के लिए 50 हजार की मांग का आरोप था। बुधवार को विशेष एसीबी अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी।


